बल्दीराय: हैथनाकला में आयोजित ब्लॉक स्तरीय उमंग प्रतियोगिता में प्रतिभावान बच्चों को एसडीएम ने किया सम्मानित
सुल्तानपुर के बल्दीराय बीआरसी के कम्पोजिट विद्यालय हैथनाकला में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय उमंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आईएएस) एसडीएम बल्दीराय गामिनी सिंगला के निर्देशन में आयोजित की गई। बता दें कि एसडीएम निजी स्कूलों के कार्यक्रम में लगातार शामिल हो रही थी और सरकारी स्कूलों के कार्यक्रम से उन्होने दूरी बना रखा था।