आनन्द विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी बिहार जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच एस -4 में शुक्रवार की रात बेग रखने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। खुर्जा से चढ़े 3 दबंगो ने मारपीट कर दी। इसमें एक युवक घायल हो गए। सूचना पर ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। एक आरोपी को पकड़कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने उसके खिलाफ शिकायत की।