बालोद: जिला प्रशासन बालोद की अनूठी पहल: भीषण गर्मी में मिट्टी के घड़ों से पौधों को मिल रहा जीवन, 3800 पौधों का संरक्षण
Balod, Balod | Apr 8, 2026 ग्रीष्म ऋतु की तीव्र गर्मी के बीच नव-रोपित पौधों के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन बालोद ने एक अभिनव और पारंपरिक तकनीक को अपनाते हुए सराहनीय पहल की है। इसके तहत जिले में हजारों पौधों को सूखने से बचाने के लिए ‘मिट्टी के घड़ों’ (मटकों) का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पौधों को निरंतर नमी मिल रही है।