वैर: भरतपुर: बयाना की पहाड़ियों में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद गिद्ध
Weir, Bharatpur | May 13, 2026 जिले की बयाना रेंज की पहाड़ियों में पहली बार दुर्लभ इजिप्शियन वल्चर यानी 'सफेद गिद्ध' की मौजूदगी दर्ज की गई है। हाल की वन्यजीव गणना में विलुप्ति के खतरे से जूझ रही इस प्रजाति के चार गिद्ध देखे गए। डीसीएफ संदीप कुमार ने बताया कि आईयूसीएन की वल्नरेबल श्रेणी में शामिल यह दुनिया का सबसे छोटी प्रजाति है।