नगर नौसा: केंद्र सरकार की कृषि विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान महासभा का प्रतिरोध मार्च
अखिल भारतीय किसान महासभा हिलसा इकाई की ओर से संगठन के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ रविवार को हिलसा शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व किसान महासभा के जिला सचिव मुनी लाल यादव एवं प्रखंड सचिव दिनेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।