वाड्रफनगर: पेयजल समस्या की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, हैंडपंप सुधार कर सुचारू की गई पेयजल व्यवस्था
वाड्रफनगर बुधवार विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम गुरमुटी के आश्रित ग्राम धौरपुर एवं संघरा में पेयजल समस्या संबंधी शिकायत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर समस्या का त्वरित समाधान