महासमुंद: लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत ज़िले में वेबकास्टिंग के लिए मतदान केन्द्रों का किया गया चयन
लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत ज़िले में वेबकास्टिंग के लिए मतदान केंद्रों का चयन कर लिया गया है। वेबकास्टिंग प्रक्रिया के व्यवधान रहित सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने चयनित मतदान केंद्रों में मतदान दिवस पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालन अभियंता विद्युत एसपी जायसवाल को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।