महासमुंद: जिले में तेंदूकोना पुलिस ने शराब बेचते एक युवक को किया गिरफ्तार, कब्जे से 41.400 लीटर शराब की गई जब्त
महासमुंद में तेंदूकोना पुलिस ने शराब बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 41.400 लीटर शराब जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार 4 मार्च को ग्रामवासियों की सूचना पर मुक्तिधाम के पास कर्रा पारा बागबाहरा निवासी नीलकंठ सवर (28) के पास से तीन अलग-अलग बोरियों में कुल 41.400 लीटर अवैध शराब मिली।