महासमुंद: महासमुंद में जिला स्वास्थ्य मितानिन संघ का 5 दिवसीय हड़ताल शुरू
मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, स्वस्थ्य पंचायत समन्वयक और हेल्प डेस्क को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जोड़ने, प्रोत्साहन राशि और क्षतिपूर्ति राशि में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने की मांग को लेकर आज से शुरू हुआ जिला स्तरीय हड़ताल 11 मार्च तक जारी रहेगा और 12 मार्च को प्रदेश स्तरीय हड़ताल किया जाएगा ।