बुलंदशहर: 90 घंटे बाद काली नदी में मिला 11 वर्षीय चारु कश्यप का शव, परिवार में मचा कोहराम
बुलंदशहर में 28 जुलाई से लापता 11 वर्षीय कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप का शव करीब 90 घंटे बाद काली नदी से बरामद हुआ। चारु की तलाश में NDRF, SDRF, पीएसी, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। बीते दिन NDRF की टीम को सफलता नहीं मिली थी, लेकिन अभियान जारी रखा गया। आखिरकार चावली गांव के पास काली नदी से चारु का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Bulandshahr #CharuKashyap #BreakingNews #KaliNadi #NDRF #SDRF #UPPolice #SearchOperation #UttarPradesh #LatestNews #NCRExpressNews