बीकानेर: बीकानेर में भीषण गर्मी का कहर, राहत के लिए नगर निगम ने सड़कों पर किया पानी का छिड़काव
बीकानेर से खबर—राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और बाजारों में भी भीड़ कम नजर आ रही है। इस बीच नगर निगम ने राहत के प्रयास तेज कर दिए हैं। शहर की मुख्य सड़कों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले