धनौरा: गजरौला के गांव सलेमपुर गोसाई में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दे कि शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई में मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों में जमकर मारपीट होने लगी, वहां मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने भी मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।