धनौरा: गजरौला थाने की ब्रजघाट चौकी पुलिस ने गंगा दशहरा के अवसर पर भीषण गर्मी में आने-जाने वाले राहगीरों की मदद की
गजरौला थाने की ब्रजघाट चौकी पुलिस ने गंगा दशहरा के अवसर पर भीषण गर्मी के चलते आने जाने वाले राहगीरों को,वाहन चालकों को शरबत वितरण किया। बृहस्पतिवार को करीब 4 बजे इसके बारे में जानकारी देते हुए ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नितेंद्र वशिष्ठ ने कहा है कि इस समय गर्मी अपनी चरम सीमा पर है जिससे प्रत्येक व्यक्ति बेहाल है।आज दशहरा पर्व है सड़कों पर लोगों की भीड़ चल रही है।