धनौरा: गजरौला टीचर्स कॉलोनी में काली के मंदिर पर हवन पूजन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन
गजरौला नगर स्थित मां काली देवी मंदिर पर हवन पूजन के बाद कराया गया भंडारे का आयोजन, सैकड़ों की संख्या में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे भक्त लोग। बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला टीचर्स कालोनी स्थित मां काली के मंदिर में रामायण पाठ एवं हवन-पूजन के समापन के बाद भंडारे का आयोजन कराया गया जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त लोग पहुंचे।