हुज़ूर: परवलिया थाना क्षेत्र में करंट लगने से 7 साल की बच्ची की मौत
Huzur, Bhopal | May 8, 2026 भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 7 साल की मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नई बस्ती झिरनिया निवासी सूफिया खान घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी के घर की बिजली लाइन का टूटा तार जमीन पर पड़ा था जो आंधी के कारण टूट गया था| खेलते समय बच्ची का पैर तार पर पड़ गया जिससे उसे करंट लगा|