मिर्ज़ापुर: गंगा नदी पर बने पीपा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण करने नगर विधायक पहुंचे
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने देर शाम गंगा नदी पर बने पीपा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। मौके पर पहुँचकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुल की मरम्मत का कार्य शीघ्रता से कराया जाए, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने कहा कि पीपा पुल क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।