लोहरदगा: बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए धीरज प्रसाद साहू ने मंत्रियों को आमंत्रित किया, 9-13 फरवरी को होगा आयोजन
लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद तथा लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने 9 से 13 फरवरी तक आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सिलसिले में शनिवार शाम करीब 4 बजे झारखंड सरकार के कई मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें टूर्नामेंट में शामिल होने का आमंत्रण दिया।