लोहरदगा: नशे और तेज रफ्तार से हुई दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटी गांव के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विश्राम गढ़ निवासी रामाशीष उरांव पिता सुखारी उरांव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाशीष उरांव किसी निजी कार्य से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान टाटी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड