गुरुआ प्रखंड के बगीचा मैरेज हॉल में रविवार को तीन बजे बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। सुमन ने प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला, हर घर नल का जल जैसी योजनाओं को जनकल्याणकारी बताते हुए एनड