जानसठ: मीरापुर क्षेत्र के जंगल में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
मीरापुर क्षेत्र के जंगल में तेंदुए की दस्तक से लगातार ग्रामीणों में दहशत का माहौल बढ़ता जा रहा है जिसमें शिकायत सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर 3:00 के करीब एक पिंजरा लगाया, ग्रामीणों की माने तो कई दिनों से तेंदुआ क्षेत्र में देखा जा रहा है इसमें संबंधित विभाग तत्काल संज्ञान ले अन्यथा यहां पर कोई हादसा हो सकता है