जापान के आइची नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए लगभग 5.33 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।
- भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक विजेता हिमाचल के पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 33.33-33.33 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, कुल लगभग 1.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देंगे।
- पुरस्कार राशि का वितरण हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स काउंसिल कैश अवॉर्ड रूल्स, 2024 के अनुसार किया जाएगा।
- मंडी के सावन बरवाल को पुरुष मैराथन में रजत पदक जीतने पर 2.50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
- चंबा की सीमा कुमारी को महिला 10,000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर 1.50 करोड़ रुपये देंगे।
खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। सभी पदक विजेताओं, उनके परिवारों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं।