पचरुखी: पचरुखी थाना हाजत की खिड़की तोड़कर कैदी फरार
चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार अपराधी पचरुखी थाने के की हाजत से फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक ने बताया कि कैदी जितेंद्र प्रसाद शनिवार की अहले सुबह साढ़े चार बजे थाना हाजत का खिड़की तोड़कर भाग गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।