धनौरा: गजरौला के गांव चौहडपुर माफी में सिंचाई के दौरान युवती को लगा करंट, हुई मौत
कोतवाली क्षेत्र के गांव चौहडपुर माफी में राजपाल सिंह का परिवार रहता है। राजपाल सिंह ने रविवार सुबह 9:00 जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी पुत्री व परिवार के लोग खेत में सिंचाई कर रहे थे, इस दौरान बेटी निशा को अचानक करंट लग गया जब तक परिजन को समझ पाते तब तक निशा खेत में बेहोश हो चुकी थी।