बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार की बस से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें हरैया मुशायरा गांव निवासी नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी मेहदावल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।