कुम्भराज: कुंभराज इलाके में नशा तस्करी में वांटेड फरार स्थाई वारंटी को कुंभराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | Jun 18, 2026 कुंभराज थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट नशा तस्करी के मामले में 8 साल से फरार वांटेड स्थाई वारंटी सत्यनारायण मीणा ग्राम धीश्या खेड़ी को 18 जून को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया, 2018 में आरोपी सत्यनारायण मीणा पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। विशेष न्यायालय गुना की कार्यवाही से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी था।