अजमेर: कायड़ पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की हुई मौत, नागौर हाईव के गेगल थाना क्षेत्र में
Ajmer, Ajmer | Jun 27, 2026 कायड़ पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत,जिले के गेगल थाना क्षेत्र स्थित नागौर हाईवे पर कायड़ पुलिया के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।