सगड़ी: हरैया में भाजपा के तत्वाधान में मासिक बैठक का आयोजन, संगठन और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के हरैया में रविवार को भाजपा की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा जिला मंत्री मनोज गिरी मुख्य अतिथि रहे, जबकि मंडल अध्यक्ष सुधीर राय ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर राय ने किया। मासिक बैठक में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।