लोहरदगा: महावीर जयंती पर संकट मोचन हनुमान मंदिर में कुंवारी कन्याओं की महाआरती से भक्त हुए भावविभोर
महावीर जयंती के पावन अवसर पर शोक विनाशक संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार की रात 8 बजे भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य महावीर जयंती महाआरती ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया, जहां सैकड़ों हनुमान भक्तों ने एक साथ भगवान हनुमान की आराधना कर क्षेत्र की सुख- समृद्धि और मंगलकामना की।