पीलीभीत: गांव बिठौरा कला में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की पिटाई कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिठौरा कला की रहने वाली कुसमा देवी ने बताया कि उसकी शादी चंद्रपाल के साथ हुई थी,उसकी दो पुत्रियां है। आरोप है कि पति चंद्रपाल सास प्रेमवती ससुर नंदलाल नंनद पूजा देवी कम दहेज व पुत्रियों को जन्म देने का ताना देकर प्रताडित करते हैं। अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन मोटरसाइकिल एक लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।