पीलीभीत: गांव लोधीपुर में विधवा महिला की नाली को लेकर लाठी-डंडों से पिटाई, पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी मुन्नी ने बताया कि गांव के ही रहने वाले पिता पुत्र ने नाली की सफाई करने पर उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। विधवा महिला के विरोध करने और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उक्त लोग पहले भी मारपीट कर चुके है। पिता पुत्र के खिलाफ पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।