सैदपुर: दोस्तों के साथ कैथी में गंगा स्नान कर रहे जहानपुर के युवा राजमिस्त्री की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सैदपुर थानाक्षेत्र के भितरी स्थित जहानपुर गाँव निवासी 35 वर्षीय गणपत प्रजापति पुत्र स्व. तिलकु प्रजापति की शुक्रवार की सुबह कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के कुटी घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों द्वारा की गई घंटों की मशक्कत के बाद डूबे युवक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।