मंझनपुर: पिंडरा शहावनपुर गांव में चोरी के मामले में फर्जी फंसाने की साजिश का आरोप, युवक ने निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई
करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा शहावनपुर गांव निवासी रामबाबू ने शनिवार को लगभग 11 बजे आरोप लगाया है कि क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में उन्हें झूठा फंसाने की साजिश रची जा रही है। उनका कहना है कि बकरी के खेत में चले जाने को लेकर गांव में विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में विरोधी पक्ष उन्हें चोरी के मामले में फंसाने का प्रयास कर रहा है।