अजमेर: जिला स्पेशल टीम और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 10 किलोग्राम अवैध गांजा किया बरामद
Ajmer, Ajmer | Feb 1, 2026 रविवार को शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी खबर जिला स्पेशल टीम व सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने दिल्ली–अजमेर रूट पर चलने वाली ऋषभ ट्रैवल्स बस से 10 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई।