गोरखपुर: चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में राप्ती नदी में नहाते वक्त तीन युवकों की डूबने से हुई मौत
राप्ती नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने की वजह से तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। युवकों की पहचान आर्यन, दिव्यांशु सिंह और शिवम के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने नदी से लाश को बरामद कर परिजनों के सपोर्ट कर दिया। मौके से एक एक्टिवा स्कूटर भी बरामद किया गया है। लोगों ने बताया कि तीनों युवक इसी स्कूटर से नदी पर नहाने आए थे।