ऊंचाहार: सवैया तिराहे पर डम्पर की चपेट में आई कार, कार सवार दबंगों ने डम्पर चालक को बेरहमी से पीटा
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया तिराहे पर बने फ्लाईओवर के नीचे एक वैगनआर कार डम्पर की चपेट में आ गई, फिर क्या था कार सवार लगभग आधा दर्जन लोगों ने डम्पर चालक राजेंद्र प्रजापति निवासी पूरे चंदेलन मजरे अरखा की लाठी डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया।पुलिस घटना की गहनता से छानबीन कर रही है।