रन्नौद: रन्नौद थाने के बाहर चालान से बवाल, आरक्षक की वर्दी फाड़ी, सिर फोड़ा, धरने पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव
शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना परिसर के बाहर शनिवार शाम 5/6 बजे के बीच उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब वाहन चेकिंग के दौरान काटे गए चालान को लेकर विवाद भड़क गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ड्यूटी पर तैनात आरक्षक के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी गई और पत्थर मारकर उसका सिर तक फोड़ दिया गया। घटना के बाद पुलिस पर गर्भवती महिला से मारपीट के आरोप लगाते हुए।