पटना ग्रामीण: बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा: एनडीए में सीट बंटवारे पर जल्द बनेगी सहमति, मोदी-नीतीश के नेतृत्व में बिहार का होगा विकास
पटना में सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि सीटों की संख्या और चयन पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही इसकी सूची जारी की जाएगी। सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और CM नीतीश के नेतृत्व में एनडीए बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।