छपरा: सदर अस्पताल में सिस्टम और विभाग के लापरवाही के कारण महिला ने ओपीडी गेट पर ही दिया नवजात बच्चे को जन्म
Chapra, Saran | Jul 10, 2026 छपरा सदर अस्पताल में सिस्टम और विभाग के लापरवाही का एक और कारण देखने को मिला है, जानकारी के अनुसार एक महिला टेंपो से परिवार के साथ प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जहां कीचड़ और टूटी सड़क का हवाला देकर टेंपो चालक ने ओपीडी गेट पर ही उतार दिया, जहां कोई साधन व्यवस्था नहीं मिलने से महिला ने एक नवजात को बाहर ही सीधी के पास जन्म दिया,