बिल्सी: बिल्सी को रेलवे लाइन से जोड़ने की हो रही मांग, व्यापारी नेता लोकेश वार्ष्णेय ने कहा- बिल्सी में होगा विकास
Bilsi, Budaun | Apr 5, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी नगर को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग अब तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री लोकेश वार्ष्णेय ने आज रविवार दोपहर 1 बजे बताया कि 1990 से पहले शाहजहांपुर के रोजा से बबराला तक रेलवे लाइन डालने के लिए सर्वे हुआ था, फिर सब काम बंद हो गया। अगर यह लाइन डाल दी जाए तो बिल्सी में विकास के नए आयाम होंगे।