नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारु।
अफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी।
नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 20 जून 2026 को हुई घटना के संबंध में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन एवं श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है तथा कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20 जून 2026 को अपराह्न 3:40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नगरासू स्थित गुरुद्वारे में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद एवं कहासुनी हो रही है। सूचना प्राप