धौलपुर: आनंद नगर कॉलोनी में लोक अदालत के आदेश के बाद नहीं हुआ समस्या का समाधान
धौलपुर शहर की आनंद नगर कॉलोनी में जल भराव की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। जिससे नाराज लोगों ने रविवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि लोक अदालत के निर्देश के बावजूद भी नगर परिषद साफ सफाई नहीं कर रही है। लोगों ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पिछले 8 माह से जल भराव की समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर कई बार शिकायत भी की जा चुकी है।