धौलपुर: शुद्व आहार-मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत शहर में संचालित विभिन्न दुकानों से लिए दूध के 6 नमूने
आमजन को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में शुद्व आहार- मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आमजन को शुद्व खाद्य पदार्थों व मिलावट के प्रति जागरूक करने के तथा आमजन को स्वस्थ एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ मिलने को लेकर रविवार को सैंपल लिए गए