बेरमो: करगली-अमलो चेकपोस्ट रोड निर्माण में गड़बड़ी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, गुणवत्ता की मांग पर दी आंदोलन की चेतावनी
Bermo, Bokaro | May 21, 2026 बेरमो प्रखंड अंतर्गत करगली गेट से अमलो चेकपोस्ट तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हाल ही में विभाग द्वारा इस सड़क का शिलान्यास किया गया था। लेकिन शुरुआती स्तर पर ही इसकी गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।