रामपुर: कलेक्ट्रेट में DM ने बैठक कर नियम विरुद्ध फीस बढ़ाने वाले प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश
Rampur, Rampur | May 7, 2025 बुधवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में वित्त पोषित शुल्क नियामक अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को नियम विरोध फीस बढ़ाने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।