रामपुर: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद DMA में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन, डीएम और एसपी रहे मौजूद
Rampur, Rampur | May 7, 2025 बुधवार को सुबह 11 बजे दयावती मोदी एकेडमी में डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र के नेतृत्व में मॉक ड्रिल की गई। भारतीय सेना का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद स्कूली छात्रों को आपातकाल स्थिति में बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर आपातकाल स्थिति से अवगत कराया।