श्योपुर। जिले में बेमौसम भारी बारिश से धान और सरसों की फसलों को हुए व्यापक नुकसान के बाद सरकार द्वारा घोषित मुआवजे के वितरण में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिले की ग्राम पंचायत लूंड के दर्जनों किसानों ने शनिवार को दोपहर 03 बजे अपने हल्के के पटवारी पर मुआवजा राशि देने के बदले 30 प्रतिशत कमीशन (रिश्वत) मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।