गाज़ीपुर: गाजीपुर में विकास कार्यों पर डीएम का सख्त एक्शन, अधूरे प्रोजेक्ट्स पर फूटा गुस्सा, लापरवाह अफसरों की सैलरी रुकेगी
गाजीपुर में विकास कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं, सांसद निधि, पूर्वांचल विकास निधि और विभिन्न निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि जनपद में चल रहे सभी अधूरे निर्माण...