झांसी: ललितपुर में युवक पर कुल्हाड़ी और तलवार से हमला, मरा समझकर भागे, पहिए में लाठी फंसाकर बाइक रोकी, मेडिकल में तोड़ा दम
Jhansi, Jhansi | Apr 24, 2026 झांसी से सटे ललितपुर में पुरानी रंजिश में 4 लोगों ने कुल्हाड़ी-तलवार से एक युवक पर हमला कर दिया। सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे मृतक आशीष कुशवाह लहूलुहान हो गया। आरोपी उसे मरा समझ कर भाग गए सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम को भेजा