अंबाह: बड़ापुरा में वृद्ध को जलाकर मारने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Ambah, Morena | Dec 27, 2024 बड़ापुरा के वनखंडेश्वर मंदिर के पास झोपड़ी में आग की घटना में वहां सो रहे वृद्ध मातादीन सखवार की 26 नवंबर की रात जलने से मौत हो गई थी ।अंबाह पुलिस ने आरोपी कैलाश सखवार निवासी बड़ापुरा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।टीआई सतेंद्र कुशवाह ने बताया कि आरोपी को आज शुक्रवार शाम5 बजे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।