भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि 30 जनवरी, शहादत दिवस के दिन पूरे जिले के भूमिहीन परिवार बेतिया पहुंचकर जिला पदाधिकारी का घेराव करेंगे और अपने हक व आशियाने की लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह कानून को ताक पर रखकर गरीब और भूमिहीन परिवारों को निशाना बना रही है।